घाटशिला: GSA की वार्षिक आमसभा संपन्न, जून से शुरू होगी ए और सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग

Ghatshila: मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (GSA) की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. आमसभा की अध्यक्षता GSA...

Ghatshila: मऊभंडार स्थित स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (GSA) की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. आमसभा की अध्यक्षता GSA के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की, जिसमें आगामी फुटबॉल गतिविधियों, लीग चैंपियनशिप के आयोजन तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

जून से शुरू होगी फुटबॉल लीग

मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जून के पहले सप्ताह से ए-डिवीजन एवं सुपर-डिवीजन लीग फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. शनिवार से क्लबों और खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू होगा. लीग के मुकाबले मऊभंडार और मुसाबनी के मैदानों में खेले जाएंगे.

इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम का होगा चयन

GSA ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन भी किया जाएगा. इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा.

ALSO READ: बिजली-पानी के संकट पर हजारीबाग में भाजपा का प्रचंड शंखनाद: हेमंत सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज

नई कार्यकारिणी का गठन

आमसभा में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को पुनः बहाल करते हुए ओमप्रकाश सिंह को अध्यक्ष तथा शक्ति प्रसाद धल को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई.

विनसेंट गुड़िया, दुबराज मुर्मू, डॉ भोलानाथ गोप और गणेश टुडू को उपाध्यक्ष बनाया गया. दीपक दंडपात एवं चांद मार्डी को सहायक सचिव की जिम्मेदारी दी गई. कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार महतो को बरकरार रखा गया.

अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि GSA का लक्ष्य घाटशिला क्षेत्र में फुटबॉल को नई ऊंचाई देना है. ग्रासरूट स्तर से खिलाड़ी तैयार कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता है. बैठक में सभी संबद्ध क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *