Hazaribagh: भीषण गर्मी के बीच झारखंड में गहराते पेयजल संकट और बिजली की बदहाली के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने हेमंत सरकार की विफलता और जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया.
जनता बिजली-पानी के लिए त्रस्त, सरकार सत्ता के मद में मस्त: भानु प्रताप शाही

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि आज झारखंड की जनता बूंद-बूंद पानी और बिजली की एक-एक यूनिट के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार जनसमस्याओं से पूरी तरह बेखबर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 हजार से अधिक चापानल खराब पड़े हैं, जिससे लाखों लोगों के सामने शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है. घंटों की बिजली कटौती ने जनजीवन को नारकीय बना दिया है. सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि बदहाल व्यवस्था के कारण जनता में भारी आक्रोश है. यह प्रदर्शन सरकार को सचेत करने का एक सशक्त प्रयास है. जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि जनता के अधिकारों के लिए भाजपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हजारीबाग की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी जैसी प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने में विफल यह सरकार नैतिकता खो चुकी है. अगर व्यवस्था में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो जनता इस लापरवाही का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी.
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में मुख्य रूप से टून्नू गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, केपी ओझा, सुदेश चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौर, जय नारायण कुशवाहा, नरेंद्र प्रसाद, सुबोध सिन्हा, महामंत्री राजेश चंद्रवंशी, कुलदीप कृष्णा, प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, विमल गुप्ता, शिवपाल यादव, अशोक कुशवाहा, परमेश्वर यादव, रामावतार ठाकुर, अमृत पासवान, राजू कुशवाहा, कृष्णा साहू, दिलीप यादव व पिंटू कुमार शामिल थे. वहीं महिला शक्ति के रूप में साक्षी राणा, मंजू नंदिनी, रेणुका साहू, हेवंती देवी, श्वेता सिन्हा, फुलवा देवी, रत्ना सिन्हा और बेबी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे.
AlsoRead:शराब घोटाला: अरविंद सिंह को हर दूसरे दिन ACB के समक्ष होना होगा पेश, जांच में करना होगा सहयोग
