Click Here
Click Here
Click Here

रोटरी क्लब की पहल: सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण, सेवा की अनूठी मिसाल

Chakradharpur: स्व. साँवर प्रसाद जी दोदराजका की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वाधान में स्थानीय सदर...

Chakradharpur: स्व. साँवर प्रसाद जी दोदराजका की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वाधान में स्थानीय सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों के रोगियों के बीच फलों का वितरण किया गया.

समाज सेवा और नियमित पहल

सदर अस्पताल प्रबंधक श्री आशीष कुमार ने रोटरी क्लब के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सदस्यगण प्रत्येक माह रोगियों के लिए फलों का वितरण करते हैं, यह हम सभी के लिए प्रेरक है और कर्तव्य का निर्वहन भी है, जिसके जरिए वे समाज के प्रति मानवीय भागीदारी का संबंध स्थापित करते हैं.

क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि रोटरी अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने को प्रतिबद्ध है और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है. भविष्य में भी ऐसे कई योजनाओं के निर्वहन हेतु क्लब तत्पर रहेगा.

ALSO READ: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शुभेंदु को दी बधाई, शपथ समारोह में होंगे शामिल

निरंतर जारी है फलों का वितरण अभियान

क्लब की सचिव हीना ठक्कर ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले दस माह से प्रत्येक महीने सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फलों का वितरण कर रही है. यह कार्यक्रम स्व. साँवर प्रसाद जी दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है.

फल वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य कृष्ण कुमार दोदराजका, सुनीत खीरवाल, दीपक प्रसाद, विष्णु भूत, शीतल मुंदड़ा तथा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय, प्रकाश लागुरी, मो इस्माइल, अभिषेक कुमार, अविनाश अग्रवाल, नीलेश कुमार, प्रतीक दोदराजका और सदर अस्पताल के ओम प्रकाश सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *