Click Here
Click Here
Click Here

आईआईएम रांची के छात्र को मिला 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज, अफ्रीकी कंपनी में बने सीईओ

Ranchi : राजधानी रांची के रहने वाले अनुज श्रीवास्तव ने झारखंड का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी रोशन किया...

Ranchi :  राजधानी रांची के रहने वाले अनुज श्रीवास्तव ने झारखंड का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी रोशन किया है. आईआईएम रांची के कार्यकारी एमबीए (एक्जीक्यूटिव एमबीए) 2024-26 बैच के छात्र अनुज श्रीवास्तव को अफ्रीका की कंपनी “एस्केला” ने सालाना 1.2 करोड़ रुपये के पैकेज पर नियुक्त किया है. खास बात यह है कि कंपनी ने उन्हें सीधे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी सौंपी है. बताया जा रहा है कि पिछले 16 वर्षों में आईआईएम रांची का यह अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है.

Also Read : गिरिडीह के डुमरी के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

अफ्रीका में बड़ी परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुज

रांची के कोयला विहार निवासी अनुज श्रीवास्तव वर्तमान में एस्सार प्रोजेक्ट्स में “हेड प्रोजेक्ट्स” के पद पर कार्यरत हैं. इन दिनों वे अफ्रीका में कंपनी की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनकी नेतृत्व क्षमता, वर्षों का अनुभव और बेहतर प्रबंधन कौशल ने उन्हें यह बड़ी उपलब्धि दिलाई है. अनुज की इस सफलता से आईआईएम रांची और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *