चक्रधरपुर: गुटखा, सिगरेट और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की कार्रवाई

Chakardharpur: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग और पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर झींकपानी क्षेत्र में नशा सामग्री और...

Chakardharpur: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग और पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर झींकपानी क्षेत्र में नशा सामग्री और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.

कई दुकानों में हुई जांच

यह अभियान झींकपानी थाना पुलिस, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारियों और अंचल अधिकारी की संयुक्त टीम ने चलाया. टीम ने जोड़ापोखर बाजार, स्टेशन कॉलोनी बसाहातु, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास की कई दुकानों में जांच की.

Also Read: आईआईएम रांची के छात्र को मिला 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज, अफ्रीकी कंपनी में बने सीईओ

गुटखा और प्लास्टिक जब्त

छापेमारी के दौरान दुकानों से गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी और सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किए गए. अधिकारियों ने प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर ली.

दुकानदारों से वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले दुकानदारों से करीब 2000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया. प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग नहीं करने और नियमों का पालन करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *