झारखंड पुलिस: तबादलों की शिकायतों के निपटारे के लिए एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों के त्वरित निष्पादन के...

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के ट्रांसफर से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में गठित समिति में संशोधन करते हुए ‘शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन किया गया है. यह समिति उन पुलिसकर्मियों के अनुरोध पर विचार करेगी जो अपने स्थानांतरण या पदस्थापना को लेकर अपनी बात मुख्यालय के समक्ष रखना चाहते हैं.

एडीजी मनोज कौशिक व पंकज कंबोज के नेतृत्व में समिति का गठन:

– अध्यक्ष: मनोज कौशिक (एडीजी मुख्यालय)

– सदस्य: असीम विक्रांत मिंज (आईजी सीआईडी)

– सदस्य: पंकज कंबोज (आईजी मानवाधिकार)

– सदस्य सचिव: सुरेन्द्र कुमार झा (डीआईजी, कार्मिक).

क्यों अहम है यह निर्णय?:

पुलिस मुख्यालय द्वारा 4 मई 2026 को जारी आदेश में संशोधन करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है. इस समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के भीतर पारदर्शिता लाना और कर्मियों की समस्याओं को विभागीय स्तर पर ही सुलझाना है. स्थानांतरण से संबंधित विवादों या अनुरोधों को अब यह उच्च स्तरीय समिति बारीकी से देखेगी और अपना निर्णय लेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *