Lohardaga : जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसा पुलिस अधीक्षक आवास और उपविकास आयुक्त आवास के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा सफारी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी युवक कार में फंस गए, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व सुरक्षाकर्मियों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने खालारी निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ चंपा को मृत घोषित कर दिया.
शादी समारोह से लौट रहे थे, हुआ सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार कुड़ू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी आजसू नेता लाल गुड्डू नाथ शाहदेव और जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी के पुत्र विराट शाहदेव अपने दोस्तों के साथ कड़ाक गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया, घायलों में विराट शाहदेव, सम्राट शाहदेव, विकेश सिंह और उतम सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Also Read : हजारीबाग में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटी JMM
