Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटी JMM

Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, हजारीबाग ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कवायद तेज...

Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, हजारीबाग ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कवायद तेज कर दी है. जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया के निर्देशानुसार नगर कमेटी में बीएलए और बूथ कमेटियों के सुचारू गठन हेतु एक विशेष आठ सदस्यीय समिति का चयन किया गया है.

Also Read: अभिजीत तिवारी हत्याकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

इन पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला सचिव नीलकंठ महतो द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुशाल यादव (मुख्य अध्यक्ष), निकाला राणा (संयोजक), नवीन प्रकाश (नगर अध्यक्ष), राजीव वर्मा (नगर उपाध्यक्ष), निशार अहमद (नगर सचिव), राजदेव यादव (जिला सह-सचिव), प्रशांत वर्मा (वार्ड अध्यक्ष) और मो. शमीम (वार्ड अध्यक्ष) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

समन्वय के साथ होगा कार्य

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गठित टीम पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला नेताओं और विभिन्न विंग्स . महिला, युवा, बुद्धिजीवी और क्रीड़ा मोर्चा . के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करेगी. टीम को एक सप्ताह के भीतर बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर अपनी फाइनल रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने का लक्ष्य दिया गया है. इस कदम से शहर के हर वार्ड में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *