Click Here
Click Here
Click Here

यौन शोषण के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu: जिले की नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल...

Palamu: जिले की नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन दोनों मामलों में महिलाओं ने आरोपियों पर यौन शोषण और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पहले मामले के अनुसार, आरोपी धनजीत यादव ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

वहीं, दूसरे मामले में छोटू कुमार पर आरोप है कि उसने एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर पिछले एक साल से उसका जबरन यौन शोषण किया. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दोनों पीड़िताओं की मेडिकल जांच कराई और न्यायालय में उनके बयान दर्ज करवाए. जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया.

AlsoRead:क्या आप अच्छी फोटोग्राफी करना चाहते हैं? जानिए कुछ आसान टिप्स!

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *