Click Here
Click Here
Click Here

क्या आप अच्छी फोटोग्राफी करना चाहते हैं? जानिए कुछ आसान टिप्स!

NewsWave Desk:आजकल फोटोग्राफी आम बात हो चुकी है. हर कोई अपने फोन से फोटो लेता है, लेकिन सभी की फोटो अच्छी नहीं...

NewsWave Desk:आजकल फोटोग्राफी आम बात हो चुकी है. हर कोई अपने फोन से फोटो लेता है, लेकिन सभी की फोटो अच्छी नहीं आती है. इसकी वजह है कि फोटो खींचने की सही तरकीबें सबको नहीं आतीं. फोटोग्राफी में ट्रेनिंग से ज्यादा शौक और अभ्यास जरूरी होता है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप भी अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं.

यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जो आपको अच्छा फोटोग्राफर बनने में मदद करेंगे.

  • घर के बाहर फोटो लें, ताकि आपको प्राकृतिक रोशनी मिले. इससे फोटो साफ और बेहतर आती है. आप बाहर अपने घर या परिवार की फोटो भी ले सकते हैं. बैकग्राउंड का ध्यान रखें और कुछ नया ट्राई करें.
  • हमेशा एक ही तरह से फोटो न लें. कैमरे को कभी नीचे, कभी ऊपर, या अलग साइड मे रखें. खुद झुककर या किसी ऊंची जगह से भी फोटो ले सकते हैं .

 

  • फोटो में रोशनी और आसपास की चीजों का प्रतिबिंब देखें. जैसे टेबल, काउंटर या ग्लास पर. कैमरे का एंगल बदलें और देखें कि फोटो कैसा दिखता है.
  • फोन से फोटो लेते हैं तो पीछे वाला (रियर) कैमरा यूज करें, क्योंकि वो अच्छा रिजल्ट देता है. फोन को स्थिर रखने के लिए उसे डेस्क या दीवार का सहारा दें.
  • कोई छोटी चीज फोटो को खास बना सकती है, या हटाने से फोटो और सुंदर दिख सकती है. इसलिए फोटो लेते समय इन बातों का ध्यान रखें.
    कई बार बात करते हुए या हंसते हुए फोटो सबसे यादगार होती है. ऐसे पलों को कैमरे में कैद करें.
  • अगर कोई चल रहा है, कूद रहा है या दौड़ रहा है, तो कैमरे का बर्स्ट मोड ऑन करें और कई फोटो एक साथ लें. इससे सही एक्शन कैमरे में आ जाएगा.

ALSO READ: इन आसान टिप्स के साथ अपनी किचन को सजाएं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *