Click Here
Click Here
Click Here

घाटशिला के राहुल पाण्डेय बने भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष, नई कमेटी घोषित

  Ghatsila: पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ सत्या तिवारी ने शनिवार को नई जिला कमेटी की घोषणा कर...

 

Ghatsila: पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ सत्या तिवारी ने शनिवार को नई जिला कमेटी की घोषणा कर दी है. युवा नेता राहुल पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

नई कमेटी में कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक राहुल पाण्डेय, विश्वनाथ बेहरा, ज्योत्स्ना मयी बेरा, गीता मुर्मू एवं रोहित सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. देवदत्त साव उर्फ बापटू साव एवं हेमंत नारायण देव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

कृष्णा शर्मा, गौरचंद्र पातर, राजा राम महतो, चन्दना मुर्मू एवं कृष्णा पाल को मंत्री, अशोक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा दीपक दंडपात एवं सुबोध कुमार सिंह को क्रमशः कार्यालय मंत्री एवं सह कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया है. राहुल पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर घाटशिला, मुसाबनी, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, चाकुलिया, बहरागोड़ा, बरसोल, गालूडीह, दामपाड़ा एवं जादूगोड़ा मंडल के भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है.

ALSO READ: एनआईए कोर्ट का ‘डेडलाइन’ एक्शन: नक्सली रविन्द्र गंझू 30 दिन में हाजिर हो, वरना बिना पकड़े ही शुरू हो जाएगी सजा की प्रक्रिया

संगठन में लंबे अनुभव के आधार पर मिली जिम्मेदारी

राहुल पाण्डेय पूर्व में घाटशिला मंडल भाजपा अध्यक्ष के अलावा पिछली जिला कमेटी में भी अहम पद पर रह चुके हैं. संगठन में लंबे अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि नई टीम 2026 के पंचायत चुनाव और 2029 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई है. सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *