Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू और खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू और खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया. कार्रवाई से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया.

बिना चालान बालू ले जाते दो ट्रैक्टर जब्त

छापेमारी के दौरान सबसे पहले मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाईपास मार्ग स्थित डीएवी स्कूल के समीप एक ट्रैक्टर संख्या JH06T-8547 को बिना परिवहन चालान के लगभग 100 घन फीट अवैध बालू परिवहन करते हुए जब्त किया गया. बाद में वाहन को मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

इसके बाद तांतनगर अंतर्गत कोकचो मोड़ के पास एक अन्य ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया. जांच में ट्रैक्टर पर लगभग 100 घन फीट बालू लोड पाया गया. उक्त वाहन को भी जब्त कर तांतनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

ALSO READ: सदर अस्पताल चाईबासा में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *