Click Here
Click Here
Click Here

जहरीले जीव के काटने से मजदूर की मौत, इलाज के बाद रेफर, रास्ते में तोड़ा दम

Palamu : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के खिलपर स्थित एक भट्ठा में जहरीले जीव के काटने से एक मजदूर की मौत...

Palamu : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के खिलपर स्थित एक भट्ठा में जहरीले जीव के काटने से एक मजदूर की मौत हो गई, मृतक की पहचान 49 वर्षीय जमुना सिंह के रूप में हुई है, जो मनिका का निवासी था. बताया जाता है कि वह खिलपर गांव स्थित गोल्ड भट्ठा में मजदूरी करता था,

जहरीले जीव के काटने से मजदूर की मौत

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सोने के दौरान उसकी पीठ में किसी जहरीले जीव ने काट लिया, हालत बिगड़ने पर भट्ठा मालिक उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस से मेदिनीनगर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है, वहीं भट्ठा मालिक की ओर से मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

Also Read : JSSC-CGL पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशीभूषण दीक्षित को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *