Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी

Hazaribagh: बरकट्ठा में जीटी रोड सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर...

Hazaribagh: बरकट्ठा में जीटी रोड सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर बरकट्ठा अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू ने नोटिस जारी किया है.

अतिक्रमण हटाने का निर्देश

नोटिस के माध्यम से आम लोगों को सूचित किया गया है कि एनएच-2 के अंतर्गत मौजा बरकट्ठा एवं परबत्ता के केसरे हिन्द एवं रैयती भूमि पर अवस्थित संरचनाओं द्वारा अतिक्रमण किया गया है. संबंधित रैयतों से आग्रह किया गया है कि वे 13 मई तक अपने-अपने अतिक्रमित ढांचे को स्वयं हटा लें.

Also Read: धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंगस्टर’ की जंग! बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, NIA जांच की उठाई मांग

14 मई से होगी प्रशासनिक कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 14 मई से प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा. इस दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति या नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित लोगों की स्वयं की होगी. प्रशासन ने इसे अतिआवश्यक मानने की अपील की है.

वर्षों से अधूरा पड़ा है निर्माण कार्य

जानकारी हो कि बरकट्ठा में सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है. अब इस मामले में हजारीबाग उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए बरही एसडीओ और डीएसपी को पत्र भेजा है.

दंडाधिकारी और पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चौपारण, बरही और बरकट्ठा अंचल क्षेत्र में अवस्थित अवरोधक अतिक्रमण संरचनाओं को नियमानुसार हटाने के लिए दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, जिसमें महिला बल भी शामिल होगा, की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *