Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

श्रावणी मेला में यात्रियों को राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Jamtara: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे की ओर से अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का...

Shravani Mela
Relief for travelers during Shravani Mela (AI IMAGE)

Jamtara: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे की ओर से अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

जसीडीह-बासुकीनाथ स्पेशल

ट्रेन संख्या 03562 जसीडीह-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल 10, 17 और 24 अगस्त को जसीडीह से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और शाम 4:05 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी. यह ट्रेन देवघर, मोहनपुर और घोरमारा स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 03563 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 10, 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से शाम 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1 बजे पटना पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन संख्या 03564 पटना-बासुकीनाथ स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को पटना से रात 1:20 बजे रवाना होगी और सुबह 9 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी.

बासुकीनाथ-पटना और पटना-जसीडीह स्पेशल

ट्रेन संख्या 03565 बासुकीनाथ-पटना स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे बासुकीनाथ से रवाना होकर रात 8 बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन घोरमारा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03566 पटना-जसीडीह स्पेशल भी 11, 18 और 25 अगस्त को रात 8:25 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन रात 2:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी. यह ट्रेन सिमुलतला स्टेशन पर रुकेगी.

मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल

ट्रेन संख्या 03567 मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को रात 1 बजे मधुपुर से रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03568 नरकटियागंज-मधुपुर स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को दोपहर 1:25 बजे नरकटियागंज से रवाना होकर अगले दिन रात 2:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी.

ALSO READ: जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *