Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: शिवपुर रेलवे साइडिंग में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से मासूम की मौत

चतरा: जिले के एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. टंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर-टोरी रेलखंड पर स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग...

Oplus_16908288

चतरा: जिले के एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. टंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर-टोरी रेलखंड पर स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में एक मासूम बच्चा चलती मालगाड़ी की चपेट में आ गया. इस भीषण हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के हुम्बी गांव के निवासी के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि बच्चा रेलवे साइडिंग के पास मौजूद था, तभी वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया.चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *