Click Here
Click Here
Click Here

एनएच-143 पर कोयला लदे ट्रक में लगी भीषण आग, यातायात बाधित

Simdega: सिमडेगा रांची मुख्य मार्ग कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गहरा नाला के पास एनएच 143 में अचानक कोयला लदे ट्रक में भीषण...

_NH-143
ट्रक में लगी आग

Simdega: सिमडेगा रांची मुख्य मार्ग कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गहरा नाला के पास एनएच 143 में अचानक कोयला लदे ट्रक में भीषण आग लग गई. आग की लपेटे इतनी दूर-दूर तक उठने लगी कि सिमडेगा-रांची मुख्य मार्ग में दोनों ओर से लंबी लाइन लग गई. मामले की जानकारी जिला के उपायुक्त कंचन सिंह को दी गई, जिसके बाद तुरंत दमकल की टीम को उन्होंने भेजा.

दोनों ओर लगी गाड़ियों की लाइन

इसके अलावा कोलेबिरा अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को भी सूचना मिली, जिसके बाद वह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इधर अग्निशमन विभाग द्वारा करीब 1 घंटे से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका है. बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से कोयले में घर्षण होने के कारण ट्रक में आग लगी और यह ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. फिलहाल अभी भी दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लगी हुई है और आग बुझाने का काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची: हाईवा और ट्रकों में आगजनी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में रहा है शामिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *