Click Here
Click Here
Click Here

चास में असामाजिक तत्वों का विरोध करना पड़ा भारी, देवर-भाभी पर पत्थर से हमला

Bokaro: चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर, गरगा नदी सूर्या मोड़ छठधार इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठाने पर...

Chas
हमले में घायल भाभी-देवर

Bokaro: चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर, गरगा नदी सूर्या मोड़ छठधार इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवाज उठाने पर देवर और भाभी पर हमला हो गया. उक्त पक्ष का दावा है कि घर के आसपास बैठकर नशा करने तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर महिला और उनके देवर पर पत्थर से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों के सिर पर चोट आई है. इसके बाद चास थाना को लिखित आवेदन दिया गया. घटना रविवार शाम करीब साढ़े तीन चार बजे की है.

पीड़िता पूनम देवी (पति विनय साह) ने बताया कि लंबे समय से मोहल्ले के कुछ युवक सत्यम यादव, अनिष कुमार, राहुल यादव, अनोज कुमार, विशाल समेत अन्य क्षेत्र में शराब, नशा और आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त हैं. ये युवक अक्सर उनके घर के सामने जमा होकर बहू-बेटियों पर गलत नजर रखते हैं‌, अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

दी गई जान से मारने की धमकी

घटना के दिन जब पूनम देवी ने साहस दिखाते हुए इन युवकों को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी राहुल यादव ने पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया. उनके देवर को भी हमला कर चोटिल कर दिया गया. वहीं, अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. साथ ही घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी युवक अक्सर अपने पास चाकू जैसे हथियार रखते हैं. नशा करते हैं और बाहरी लोगों को बुलाकर इलाके का माहौल खराब करते हैं. इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है. पूनम देवी ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: एनएच-143 पर कोयला लदे ट्रक में लगी भीषण आग, यातायात बाधित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *