Click Here
Click Here
Click Here

Koderma : डोमचांच जंगल में छापामारी, अवैध उत्खनन में प्रयुक्त चार जेनरेटर और एक पंप जमींदोज

Koderma : जिला के ढोढाकोला के बसरोन जंगल में वन विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान मुरूगुवा पुराना...

Koderma : जिला के ढोढाकोला के बसरोन जंगल में वन विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान मुरूगुवा पुराना अभ्रक खदान में अवैध सामान मिलें. जिसमें अभ्रक खदान में अवैध उत्खनन में प्रयुक्त चार जेनरेटर और एक पानी पंप बरामद किया गया. बता दें छापेमारी वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.

इस दौरान रामबाबू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बसरोन जंगल में बंद पड़ी मुरुगुवा पुरानी अभ्रक खदान में अवैध उत्खनन कर अभ्रक व ढिबरा निकाला जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बंद खदान के समीप से चार जेनरेटर और एक पानी पंप बरामद किया गया. इनमें से तीन जेनरेटर और पानी पंप को खदान में ही जमींदोज कर दिया गया. जबकि एक जेनरेटर जब्त कर वन परिसर लाया गया. साथ ही जेसीबी के माध्यम से मुरुगुवा खदान को पूरी तरह भर दिया गया. उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन में बसरोन निवासी महेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिली है. संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है. सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. छापामारी अभियान में प्रभारी वनपाल दुर्गा महतो, वनरक्षी पवन कश्यप, कुंदन कुमार, किशोर कुमार, गोपाल यादव शामिल थे.

 

ALSO READ : काठमांडू एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त टायर में लगी आग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *