झारखंड निकाय चुनाव: धनबाद में संजीव सिंह, रांची में रौशनी आगे, डोमचांच से उमेश ने मारी बाजी जाने 48 निकायों में कई सीटों पर नतीजे घोषित

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 8 बजे...

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से अबतक जारी है. मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है. कई नगर निकायों में परिणाम आने लगे हैं.

जाने कहां कौन आगे और किसने मारी बाजी:

– धनबाद में मेयर पद के लिए संजीव सिंह 15791 के साथ आगे चल रहे है. जबकि संजीव कुमार को 8645, चंद्रशेखर अग्रवाल को 10524, शमशेर आलम को 4173 और इंदु देवी 2084 वोट मिले है.

– खूंटी नगर पंचायत चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है. इसके मुताबिक बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी ने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा रहे. उन्हें 5298 वोट मिले.

– हजारीबाग नगर निगम के नये मेयर बने अरविन्द राणा. अपने प्रतिद्वंदी से 3500 मतों से विजय प्राप्त किए.

– कोडरमा नगर पंचायत के डोमचांच से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा 925 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं. दूसरे नंबर पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी पप्पू मेहता हैं. जिनको 3320 वोट मिले.

– रांची नगर निगम से बड़ी खबर सामने आ रही है. दूसरे राउंड में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो 22,500 वोटों से आगे चल रही हैं.

– लातेहार में नगर अध्यक्ष के पद पर महेश सिंह हुई विजयी.

– देवघर नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड में वार्ड संख्या 11 तक की गिनती पूरी हो चुकी है. ताजा रुझानों में मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. अब तक की गिनती में रीता चौरसिया आगे चल रही हैं.

– सरायकेला जिला अंतर्गत सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की मतगणना संपन्न हो गयी है. पहले दौर की मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी पर 141 मतों की बढ़त बना ली है.

– मानगो नगर निगम चुनाव के पहले राउंड की मतगणना ने सियासी माहौल गरमा दिया है.पहले चरण के नतीजों में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं.

– चतरा जिला के अंतर्गत चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतगणना जारी है. ताजा रुझानों के अनुसार अमन कुमार 1801 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.

– गढ़वा जिला अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की मतों की गिनती जारी है. निर्दलीय उम्मीदवार मासूम खान को अब तक कुल 2136 मत प्राप्त हुए हैं और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दौलत सोनी से 151 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

– चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन 727 वोटों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं.

– चाईबासा में अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे फैयाज खान.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *