Palamu : जिले के मेदिनीनगर स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर चर्च के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मृत युवक की पहचान नहीं

पुलिस ने मौके पर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भेज दिया, फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है, मामले की जांच में जुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, साथ ही लापता लोगों के रिकॉर्ड से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
Also Read : शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती मामले में दो गिरफ्तार, जमीन में छुपाते थे अपराधी जेवर
