Click Here
Click Here
Click Here

शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती मामले में दो गिरफ्तार, जमीन में छुपाते थे अपराधी जेवर

  Ramgarh : जिला के चितरपुर स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुए डकैती मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की. मामला रजरप्पा...

 

Ramgarh : जिला के चितरपुर स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुए डकैती मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की. मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र का है. जहां एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लूटे गए जेवरात बरामद किए. अपराधियों ने जेवर जमीन के अंदर गाड़कर छिपा रखा था. इस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया.

जाने क्या है पूरा मामला

बीते 21 अप्रैल को दोपहर करीब 3 40 बजे एनएच 23, रामगढ़ बोकारो मार्ग पर स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में रजरप्पा थाना में कांड संख्या 48/2026 दर्ज की गई थी. इसके बाद एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एसडीपीओ चंदन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने पहले ही 24 अप्रैल को सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिनसे हथियार और वाहन बरामद हुए थे.

जमीन के नीचे रखे जेवरात बरामद

पुलिस की निरंतर छापेमारी के दौरान 10 मई को सटीक सूचना मिली. इस आधार पर पुलिस ने बरकट्ठी में छापेमारी की. आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातून और दामाद शहनाज हुसैन की निशानदेही पर उनके घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए जेवरात बरामद किए गए.

 

ALSO READ : BREAKING : मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *