बोकारो बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी

Bokaro: बोकारो में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तस्कर बस के जरिए भारी मात्रा में गांजा बिहार...

Bokaro: बोकारो में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तस्कर बस के जरिए भारी मात्रा में गांजा बिहार भेजने की तैयारी में थे. यह खेप बोकारो बस स्टैंड से आरा जाने वाली पवनसुत बस के माध्यम से भेजी जानी थी. इसी बीच बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना को गुप्त सूचना मिली.

दो प्लास्टिक बोरियों से मिला 47 किलो गांजा 

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी सिटी आलोक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया. टीम ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव के चबूतरे पर संदिग्ध हालत में रखी दो प्लास्टिक बोरियों की जांच की. तलाशी के दौरान 47 पैकेट में बंधा करीब 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है.

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज 

मामले में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 89/26 दिनांक 10.05.2026 के तहत धारा 20(b)(ii)(C) NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.

दो संदिग्धों की तलाश जारी 

पुलिस को इस तस्करी में शामिल दो संदिग्धों के नामों की जानकारी मिली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी 

कार्रवाई में पु.नि. सुदामा कुमार दास, पु.अ.नि. महती बोयपाय, नीरज सेठ, स.अ.नि. भरत नायक, हवलदार बिगावन सिंह, आरक्षी मदन प्रसाद, योगेंद्र कुमार रजक, विजय कुमार सिंह और राजीव कुमार शामिल रहे.

ALSO READ: 15 मई से पहले महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, LPG सिलेंडर पर भी बढ़ सकता है बोझ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *