Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : छात्रों को मिली ई – कल्याण छात्रवृत्ति की राशि

Giridih : जिला में काफी समय से लंबित ई कल्याण छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को मिलनी शुरू हो गयी है. छात्रवृत्ति रूकने...

Giridih : जिला में काफी समय से लंबित ई कल्याण छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को मिलनी शुरू हो गयी है. छात्रवृत्ति रूकने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी. अब राशि जारी होने से विद्यार्थियों और  अभिभावकों ने राहत की सांस ली. जिला के छात्रों ने इस संबध में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह छात्रवृत्ति काफी महत्वपूर्ण है. इसी राशि से कॉलेज फीस, किताबें, हॉस्टल खर्च और अन्य शैक्षणिक जरूरतें पूरी होती है. भुगतान रुक जाने से कई विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई छोड़ने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी.
छात्रों ने इस दौरान विशेष धन्यवाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया. जिसके अथक प्रयास से छात्रों को छात्रवृति मिली. विद्यार्थियों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उनके खाते में राशि आनी शुरू हुई है. जिससे उन्हें काफी राहत मिली है.
जानकारी हो कि ई कल्याण पोर्टल के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है. कल्याण विभाग की ओर से राशि निर्गत की जाती है.
अभिभावकों ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति समय पर मिलने से गरीब और जरूरतमंद परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

 

ALSO READ : रामगढ़: अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *