Hazaribagh : नवोत्कर्ष फाउंडेशन और नशा मुक्ति मुहिम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ. आयोजन पदमा सभागार में किया गया. जहां युवाओं में बढ़ते नशे की लत को चुनौतिपूर्ण बताया गया. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता अमरनाथ मिश्रा ने नशा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. साथ ही कानून व्यवस्था और सामाजिक सजगता के समन्वय पर जोर दिया.
संगोष्ठी में समस्याओं के साथ व्यावहारिक समाधानों पर भी चर्चा की गयी.
वक्ताओं ने बल दिया कि बच्चों के लिए सही टाइम मैनेजमेंट सुनिश्चित करना, अभिभावकों द्वारा बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताना. समाज और परिवार में महिलाओं की सक्रिय भूमिका, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों के प्रति आकर्षण बढ़ाना समेेत कई ऐसे क्रियाकलाप है, जिससे युवाओं को नशे की लत से दूर किया जा सकता है. इस दौरान अरुण कुमार आर्यन, प्रियंका यादव, शशिकांत मिश्रा,डॉ धीरज, डॉ दीपक समेत अन्य मौजूद रहे.

ALSO READ : बोकारो बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी
