Newswave Desk:सप्ताह के पहले ही दिन में शेयर बाजार में उथल -पुथल देखने को मिला. शेयर बाजार खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई. टाइटन से लेकर सेनको ऑर कल्याण ज्वेलर्स को काफी नुकसान हुआ. पीएम मोदी के द्वारा देश की जनता से की गई अपील के कारण गोल्ड कंपनियों में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.
Titan का शेयर में काफी गिरावट दर्ज
सोमवार को टाइटन का शेयर खुलने के साथ ही अपने पिछले बंद 4517 रुपये से फिसलकर 4350 रुपये पर खुला ऑर देखते ही देखते 7 फीसदी से ज्यादा लेकर 4150 रुपए तक आ गई. टाटा ग्रुप की कंपनी की मार्केट वैल्यू गिरकर 3.75 लाख करोड़ पर पहुंच गई.

ये ज्वेलरी कंपनी के शेयर गिरे
टाइटन के अलावा अन्य ज्वेलरी कंपनियों के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई है. Senco Gold Share तो खुलते ही 10 प्रतिशत गिर गया. इसके अलावा Kalyan Jewellers Share में 8 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. PC Jewellars कारोबार के ही समय 5 प्रतिशत कमी देखी गई है.
PM Modi ने क्या कह दिया ऐसा
पीएम मोदी ने शेयर बाजार ऑर खासकर ज्वेलरी स्टॉक के बारे में एक महत्वपूर्ण बात कही है. देसवासियों से अपील कि एक साल तक सोने की खरीदारी ना करें. उन्होंने ने मिडिल ईस्ट में युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पड़ोस में जंग चल रही है, जिसका असर पूरी दुनिया समेत भारत पर भी पड़ रहा है. इसके कारण एक साल तक सोना खरीदनें से बचें ऑर ईंधन बचाएं.
