Click Here
Click Here
Click Here

कल कोडरमा जिले में आंशिक एवं पूर्ण रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Koderma : विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, कोडरमा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीवीसी द्वारा केटीपीएस स्थित 315 एमवीए, 400/220/33...

Koderma : विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, कोडरमा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीवीसी द्वारा केटीपीएस स्थित 315 एमवीए, 400/220/33 केवी ग्रिड में आईसीटी-2 के आवश्यक अनुरक्षण एवं तकनीकी निरीक्षण कार्य के लिए दिनांक 12.05.2026 को प्रातः 06:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा. इस कारण कोडरमा जिले में 50 प्रतिशत लोड रेस्ट्रिक्शन लागू रहेगा, इसके फलस्वरूप गोशाला, साईं, डोमचांच, लोकाई, ढाब, मरकच्चो, देवीपुर एवं कुंडीधनवार विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी.

विद्युत उपभोक्ताओं से समझदारी बरतने की अपील

वहीं जिले के सतगावां, जयनगर एवं चंदवारा प्रखंड के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी, बताया गया कि इस दौरान मसनोडीह, डोमचांच से पीहरा ग्राम तक घने जंगलों में 33 केवी मुख्य लाइन से सटे पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई एवं सतगावां-डोमचांच 33 केवी लाइन (लगभग 60 किलोमीटर) का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा, इसके अतिरिक्त चंदवारा, जयनगर प्रखंड एवं हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड अंतर्गत 33 केवी एवं 11 केवी संचरण लाइनों का अनुरक्षण तथा लाइन से सटे पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई का कार्य भी किया जाएगा, विद्युत विभाग ने आम उपभोक्ताओं से सहयोग एवं असुविधा के लिए समझदारी बरतने की अपील की है.

Also Read : Jewellry Stock Crash: Gold खरदीने से मना किए पीएम मोदी, इन कंपनियों का शेयर हुआ क्रैश आज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *