पानी के लिये तरस रही धनबाद की जनता, नल जल योजना में भी भ्रष्टाचार : बाबूलाल मरांडी

Dhanbad : कोयला और खनिज संपदा से भरपूर धनबाद पानी के लिये तरस रहा है. जिला के लोगों के समक्ष जल संकट...

Dhanbad : कोयला और खनिज संपदा से भरपूर धनबाद पानी के लिये तरस रहा है. जिला के लोगों के समक्ष जल संकट मंडरा रहा है. लोग डोभा, नदी नालों का गंदा पानी पीने को विवश है. ये बातें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कही. धनबाद जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संकट के खिलाफ जिला मुख्यालय घेराव किया. सरकार पर हमला करते हुए मरांडी ने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि बराकर और दामोदर जैसी बड़ी नदियों से घिरा धनबाद भीषण पेयजल संकट झेल रहा है. झारखंड बनने के बाद भाजपा सरकार ने मैथन डैम से धनबाद तक पानी पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया था, लेकिन वर्तमान सरकार की लापरवाही के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए नल जल योजना चला रही है. राज्य सरकार इसमें भी भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है. योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा और जनता परेशान है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी और हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा.

 

ALSO READ : झारखंड में मौसम का डबल अटैक: कहीं ओलावृष्टि तो कहीं बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *