Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: गालूडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को दबोचा. ओडिशा-झारखंड से चोरी की 3 बाइक बरामद

Jamshedpur: गालूडीह थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने करीब एक साल से...

Jamshedpur: गालूडीह थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे गिरोह के मास्टरमाइंड शातिर अपराधी बिरसन मुंडा को सरायकेला-खरसावां के चौका थाना अंतर्गत मुटुडा गांव से गिरफ्तार किया है.

घर से बरामद हुई चोरी की बाइकें

अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. पुलिस के अनुसार बरामद बाइक झारखंड और पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न जिलों से चुराई गई थीं.

Also Read: लूट की साजिश रचते कुख्यात राजन तिवारी समेत 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

विंगर वैन चोरी कांड से जुड़ा मामला

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई दिसंबर 2025 में गालूडीह थाना क्षेत्र से हुई विंगर वैन चोरी मामले के उद्भेदन से जुड़ी है. एसपी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका था, लेकिन गिरोह का सक्रिय सदस्य बिरसन मुंडा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था.

विशेष टीम ने की कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को उसके पैतृक आवास से धर दबोचा. एसपी ने बताया कि पूछताछ में बिरसन ने ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस बरामद बाइकों के मालिकों का पता लगा रही है. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *