Technology News: Google ने अपने AI इमेज जेनरेशन टूल का नया वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल Pro जैसी क्वालिटी और Flash जैसी स्पीड एक साथ देता है. यानी अब हाई क्वालिटी इमेज पहले से ज्यादा तेजी से तैयार होंगी.
Nano Banana से Nano Banana 2 तक का सफर
Google ने पिछले साल अगस्त में Nano Banana लॉन्च किया था. इसे Gemini 2.5 Flash Image AI मॉडल के नाम से भी जाना गया. लॉन्च के समय कंपनी ने दावा किया था कि यह टूल तेजी से इमेज बनाता है, एलिमेंट के आधार पर एडिटिंग की सुविधा देता है और कैरेक्टर को एक जैसा बनाए रखने में बेहतर है.
इसके बाद नवंबर 2025 में Google ने Nano Banana Pro पेश किया, जो Gemini 3 Pro पर आधारित था. यह 4K रिजॉल्यूशन तक इमेज बनाने में सक्षम था. कंपनी ने इसे स्टेट ऑफ द आर्ट यानी बेहद उन्नत इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल बताया था. अब Nano Banana 2 के साथ Google ने Pro मॉडल की क्वालिटी को और ज्यादा तेज स्पीड के साथ पेश किया है.
Nano Banana 2 कहां उपलब्ध है
- Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, कि Nano Banana 2 का रोलआउट शुरू हो चुका है. यूजर्स इसे Gemini 3.1 Flash Image AI मॉडल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- यह Gemini ऐप में Fast, Thinking और Pro मोड में पुराने मॉडल की जगह ले रहा है. हालांकि Google AI Pro और Ultra यूजर्स खास जरूरतों के लिए इसे दोबारा जेनरेट कर एक्सेस कर सकते हैं.
- Nano Banana 2 अब 141 नए देशों में उपलब्ध है, जिनमें भारत भी शामिल है. यह आठ नई भाषाओं को भी सपोर्ट करता है. यूजर्स इसे Search के AI Mode, Google Lens, Google ऐप, मोबाइल ब्राउजर और पीसी ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
- डेवलपर्स के लिए यह AI Studio, Gemini API और Vertex AI में प्रीव्यू के रूप में उपलब्ध है.
- यह Google Labs के वीडियो क्रिएशन टूल Flow में डिफॉल्ट इमेज मॉडल बन चुका है और Flow यूजर्स इसे बिना किसी क्रेडिट के इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा Nano Banana 2 Google Ads में भी शामिल किया गया है, जहां यह कैंपेन और बैनर बनाने में मदद करता है.
Nano Banana 2 की खास ताकत
रियल टाइम जानकारी के साथ ज्यादा सटीक इमेज: Google का कहना है कि Nano Banana 2 Gemini के एडवांस नॉलेज बेस का इस्तेमाल करता है. यह वेब सर्च से रियल टाइम जानकारी और इमेज भी ले सकता है. इससे किसी खास विषय पर ज्यादा सटीक और डिटेल वाली इमेज बनाना संभव हो जाता है. यह टूल अब इन्फोग्राफिक्स, डायग्राम और डेटा विजुअलाइजेशन भी ज्यादा साफ और समझदारी से तैयार कर सकता है.
साफ और पढ़ने योग्य टेक्स्ट: Nano Banana 2 मार्केटिंग कैंपेन, ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर के लिए साफ और पढ़ने योग्य टेक्स्ट बना सकता है. यूजर्स इमेज के अंदर लिखे टेक्स्ट का अनुवाद और संदर्भ के हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं.
फोटो जैसा रियल लुक: Google का दावा है कि Nano Banana 2 तेज स्पीड के साथ फोटो जैसी असली दिखने वाली इमेज बना सकता है. यह एक साथ पांच कैरेक्टर तक की कंसिस्टेंसी बनाए रख सकता है और 14 ऑब्जेक्ट तक को एक जैसा विजुअल फिडेलिटी के साथ दिखा सकता है.
बेहतर इंस्ट्रक्शन फॉलो करना: Nano Banana 2 जटिल और लंबी क्वेरी को भी बेहतर तरीके से समझ सकता है. यूजर के निर्देशों को सही ढंग से फॉलो करता है और प्रॉम्प्ट की बारीकियों को पकड़ सकता है.
4K तक सपोर्ट और बेहतर विजुअल क्वालिटी: Nano Banana 2 4K रिजॉल्यूशन तक इमेज बना सकता है. इसमें बेहतर लाइटिंग, ज्यादा रिच टेक्सचर और शार्प डिटेल देखने को मिलती है. इससे इमेज ज्यादा प्रोफेशनल और आकर्षक नजर आती हैं.
क्या बदल जाएगा?
Nano Banana 2 के आने से कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स को बड़ा फायदा मिल सकता है. कम समय में हाई क्वालिटी इमेज बनाना अब और आसान हो जाएगा.
Google का यह नया कदम दिखाता है कि AI इमेज जेनरेशन की दुनिया में मुकाबला तेजी से आगे बढ़ रहा है, और Nano Banana 2 उसी दौड़ में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है.
यह भी पढ़ें: Instagram का नया सेफ्टी फीचर: बच्चों की सर्च पर पेरेंट्स को मिलेगा अलर्ट
