Click Here
Click Here
Click Here

मैना बगीचा से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Lohardaga : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मैना बगीचा से एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में...

Lohardaga : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मैना बगीचा से एक अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने वृद्ध को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, पास जाकर जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है, शव के पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके, प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वृद्ध किसी अन्य इलाके से यहां पहुंचा था या फिर मामला किसी संदिग्ध परिस्थिति से जुड़ा है, सदर थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के बारे में जानकारी रखता हो तो पुलिस को सूचित करे,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, घटना के बाद इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

Also Read : सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही कांग्रेस में जश्न, आलमगीर आलम की जमानत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *