Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात, डीसी ने प्रयासों को सराहा

Palamu: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान चला रही टीम ने पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान...

Palamu: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान चला रही टीम ने पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान टीम ने विश्वशांति पदयात्रा अभियान एवं विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी. टीम ने बताया कि वे देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता सहित अन्य जनहितकारी विषयों पर जागरूक कर रहे हैं. साथ ही आगे भी पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Ex CM चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा ने बोकारो में निकाली रैली, राज्य सरकार पर तीखा हमला

“लोगों तक जनहितकारी योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों को पहुंचाएं”

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं. उन्होंने टीम को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए आग्रह किया कि वे अपने अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जनहितकारी योजनाओं एवं सामाजिक संदेशों को पहुंचाएं. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग एवं सड़क सुरक्षा समिति को भी आवश्यक सहयोग देने केलिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में इस तरह के जागरूकता अभियान की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही उनमें सामाजिक जिम्मेदारियों, अनुशासन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति बोध हो.

यह भी पढ़ें: अब पहाड़ और नदियों को बचाने की लड़ाई, जमशेदपुर से उठेगी देशव्यापी आवाज

‘स्व-गणना’ के तहत प्रत्येक नागरिक एक पौधा जरूर लगाएं: डीसी

उपायुक्त ने विशेष रूप से “सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना)” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि दिनांक 01 से 15 मई तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है. स्व-गणना के तहत नागरिक स्वयं अपने एवं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन पोर्टल अथवा मोबाइल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं. इससे डेटा संग्रहण अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो सकेगा. उन्होंने टीम से अपील की कि वे अपने भ्रमण के दौरान लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने में सहयोग दें. मौके पर उपस्थित लोगों ने भी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनके अभियान की सफलता की कामना की. टीम में अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप एवं गोविंदा नंद शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *