Chatra: जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल टांड़ से दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्कूटी, 55,500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
रामगढ़ के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार तस्करों में राहुल कुमार सोनी और आनंद कुमार ठाकुर शामिल हैं. दोनों ग्राम न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़, थाना-रामगढ़, जिला-रामगढ़ के रहने वाले हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर फुटबॉल टांड़ में कुछ व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. सूचना पर मेरे नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने फुटबॉल टांड़ के पास से दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया.
Also Read: सिमडेगा :तीन इंटर स्टेट स्मगलर भारी मात्रा में गांजा और तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि इस संबंध में गिद्धौर थाना में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
तस्करी नेटवर्क की तलाश जारी
छापामारी दल में सिमरिया एसडीपीओ (आईपीएस) नागरगोजे शुभम भउसाहेब, चतरा सदर अंचल पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. एसडीपीओ ने बताया कि कांड में अग्रिम अनुसंधान और छापामारी की जा रही है. नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है.

सूबे की विधि-व्यवस्था पर HC की तल्ख टिप्पणी: HC ने कहा- ‘झारखंड पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में फेल’