Ranchi : झारखंड कैडर के छह आइएएस गवर्नेंस के नए गुर सीखेंगे. भोर सिंह यादव, अंजलि यादव, कर्ण सत्यार्थी, फैज अक अहमद, कुलदीप चौधरी और चंदन कुमार श्मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-थ्री) के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी रवाना हो गए हैं. 11 मई से शुरू होने वाली यह 20 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग इन अफसरों को भविष्य की बड़ी प्रशासनिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगी. नीति निर्धारण और आधुनिक प्रबंधन के इस रिफ्रेशर कोर्स के बाद जब ये अधिकारी वापस लौटेंगे, तो राज्य के विकास कार्यों में एक नई ऊर्जा और विजन देखने को मिलेगा.
ALSO READ : रांची: करम टोली चौक के पास LEVEE TAVERN रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

