कोडरमा के कपड़ा गोदाम में भीषण आग, 35 लाख के रेडीमेड कपड़े जलकर राख

Koderma: कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद वार्ड नंबर 6 स्थित शमशाद आलम के मेहर गारमेंट्स गोदाम में मंगलवार अहले सुबह...

Koderma: कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद वार्ड नंबर 6 स्थित शमशाद आलम के मेहर गारमेंट्स गोदाम में मंगलवार अहले सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक शमशाद आलम रात में गोदाम बंद कर अपने कमरे में सोने चले गए थे. देर रात गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी.

स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश की 

गोदाम खोले जाने पर अंदर से आग की तेज लपटें उठ रही थीं. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और उस पर काबू नहीं पाया जा सका.

दमकल टीम ने पाया नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम मालिक के अनुसार अगलगी की इस घटना में करीब 35 लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड कपड़े जलकर खाक हो गए. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

ALSO READ: झारखंड कैडर के 6 आइएएस अफसर मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए मसूरी गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *