झारखंड पुलिस : आरक्षण के लिये जाति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य, नोटिस जारी

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) मुख्यालय ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. नोटिस पुलिस ट्रेड संवर्ग की सीमित विभागीय परीक्षा 2025...

Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) मुख्यालय ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. नोटिस पुलिस ट्रेड संवर्ग की सीमित विभागीय परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लिए जारी किया गया है. इस आदेश में करीब 500 अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है, जिन्होंने अब तक अपना जाति प्रमाण पत्र या आरक्षण संबंधी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं.

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत पुलिस ट्रेड संवर्ग के लिए सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित की जा रही है. विभाग ने पूर्व में भी पत्राचार के माध्यम से विभिन्न जिलों, इकाइयों और वाहिनियों से उन कर्मियों की सूची और दस्तावेज मांगे थे, जो इस परीक्षा में शामिल होंगें. विभाग का कहना है, कि कई जिलों और इकाइयों द्वारा अभी तक कुछ कर्मियों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. पत्र में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां पदस्थापित कर्मियों की सर्विसबुक से उनके आरक्षण श्रेणी और जाति का मिलान करें. अभ्यर्थियों को अपने लेटेस्ट जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से जमा करनी है. अगर कोई अभ्यर्थी वर्तमान में अपना जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो उससे एक घोषणा पत्र लिया जाएगा. इस घोषणा पत्र में स्पष्ट करना होगा कि भविष्य में वे आरक्षण का दावा नहीं करेंगे.

इन जिलों और इकाइयों को जारी हुआ निर्देश

यह आदेश रांची, धनबाद, जमशेदपुर, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, चाईबासा, सरायकेला, गुमला, लोहरदगा, पलामू, लातेहार और विभिन्न जैप बटालियनों (1 से 10 तक) कमांडेंट को भेजा गया है. दस्तावेज़ के साथ एक सूची भी संलग्न की गई है. जिसमें उन कर्मियों के नाम, मोबाइल नंबर और रोल नंबर दिए गए हैं, जिनके दस्तावेज लंबित हैं. इसमें मुख्य रूप से रसोईया, जलवाहक और अन्य चतुर्थवर्गीय पदों पर कार्यरत कर्मी शामिल हैं. जो पदोन्नति या ट्रेड परिवर्तन के लिए इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं. पुलिस ट्रेड सीमित विभागीय परीक्षा समिति के सह-अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस प्रक्रिया में विलंब न करें और जल्द से जल्द वांछित सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके.

 

ALSO READ : झारखंड: कार्य में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *