Click Here
Click Here
Click Here

बीकेएमएस ने किया संगठन विस्तार, अध्यक्ष बनें अफसर अंसारी

Bokaro : बोकारो भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ ने संगठन विस्तार का विस्तार किया है. संगठ न विस्तार जियाडा क्षेत्र में मजदूरों के...

Bokaro : बोकारो भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ ने संगठन विस्तार का विस्तार किया है. संगठ न विस्तार जियाडा क्षेत्र में मजदूरों के हक के लिये की गयी है. इस दौरान जियाडा बोकारो क्षेत्र के लिये नई क्षेत्र कमेटी बनायी गयी. इस कमेटी को संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो और महामंत्री सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की अनुशंसा पर मंजूरी प्रदान की गई. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से किया गया. जहां मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता जयदेव महतो ने कहा कि जियाडा क्षेत्र में कई मजदूरों को निर्धारित मानकों के अनुरूप वेतन नहीं मिलता है. मूलभूत सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं. इस संबंध में संगठन कंपनी प्रबंधन से बातचीत करेगा और मजदूरों के लिए स्वास्थय बीमा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगा. जिससे किसी दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

जियाडा कमेटी में बतौर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अफसर अंसारी को सौंपी गई है. उपाध्यक्ष के रूप में अशोक सोरेन एवं सोहराब अली को मनोनीत किया गया है. सचिव पद पर नलिन कपरदार, मांगन कपरदार एवं जिलानी अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में उमेश महतो को नियुक्त किया गया है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस : आरक्षण के लिये जाति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य, नोटिस जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *