Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: पुराने विवाद में बुजुर्ग पर तीर से हमला, आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर तीर-धनुष से हमला करने का मामला सामने...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर तीर-धनुष से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी.

60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल 

पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को सूचना मिली थी कि टंकी बांदा के पास बेतिया निवासी 60 वर्षीय चुइया बिरुली पर चिड़िया पहाड़ी निवासी भगवान बिरुली उर्फ दोपे ने तीर से हमला कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के बाद दर्ज हुआ बयान 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़ित का फर्दबयान दर्ज किया गया. इसके आधार पर झींकपानी थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक 10 मई 2026 दर्ज किया गया.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू के नेतृत्व में टीम गठित की गई. त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने घटनास्थल से तीर-धनुष भी बरामद किया है. SDPO ने बताया कि हमला पुराने जमीन विवाद को लेकर किया गया था. मामले की आगे जांच जारी है.

ALSO READ: चुप्पी तोड़ें, आवाज उठाएं: जानिए यौन उत्पीड़न के खिलाफ कैसे लड़ें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *