Ranchi: मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत कुल 116.42 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दे दी गई है. इससे राज्य के जिला अस्पतालों से लेकर सुदूर गांवों में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव इस पूरी योजना के नियंत्री पदाधिकारी बनाए गए हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस राशि का उपयोग केवल तय किए गए नियमों के तहत ही होगा और समय-समय पर ऑडिट किया जाएगा.
किन अस्पतालों को मिलेगा लाभ
इस योजना के दायरे में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में आने वाले सभी जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) एवं अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप-केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं.

Also Read: रांची: कोकर से लापता 18 माह की मासूम अदिति का शव नाले से बरामद, इलाके में शोक की लहर
क्या होगा काम
• भवनों की मरम्मत और शानदार रंग-रोगन.
• बाउंड्री वॉल और बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था.
• साफ-सफाई और मरीजों तथा परिजनों के बैठने के लिए उचित इंतजाम.
• दवाइयों, चिकित्सीय मशीनों और उपकरणों की उपलब्धता.
• सोलर लाइट, रेफ्रिजरेटर और नए फर्नीचर की खरीद.
• शौचालयों की स्थिति में सुधार और अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम.
• अस्पतालों के परिसर में हरियाली के लिए पौधारोपण.
