Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को राहत, हाईकोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक हटाई

Entertainment News: विवादों में घिरी फिल्म द केरल स्टोरी 2 को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है. केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच...

द केरल स्टोरी 2 पोस्टर

Entertainment News: विवादों में घिरी फिल्म द केरल स्टोरी 2 को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है. केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की थिएटर में रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है. कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की, कि वे मुंबई में शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिल्म “आज रात” रिलीज की जाएगी. इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म जैसे बुकमायशो पर फिल्म की टिकटें भी उपलब्ध हो गई हैं.

क्या था पूरा मामला?

इससे पहले एकल पीठ (सिंगल बेंच) ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों का अंतरिम रोक लगा दी थी. यह आदेश उस समय दिया गया था, जब फिल्म को पहले ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल चुका था. फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी. सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब जाकर रिलीज को मंजूरी दे दी है.

फिल्म पर क्यों उठा विवाद?

फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में थी. आरोप लगाया गया कि फिल्म में केरल और वहां के लोगों को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है और इससे गलत धारणाएं बन सकती हैं.

श्रीदेव नंबूदरी नामक याचिकाकर्ता ने अदालत में अपील कर फिल्म का U/A सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की थी. उनका कहना था कि फिल्म समाज में विभाजन और सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकती है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने CBFC की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रमाणन देते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए थी. अदालत ने यह भी टिप्पणी की, कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर से साम्प्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ने की आशंका हो सकती है.

अब आगे क्या?

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से मिली मंजूरी के बाद फिल्म के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, फिल्म को लेकर जारी बहस और प्रतिक्रियाएं अभी भी थमी नहीं हैं. निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म “सच्ची घटनाओं से प्रेरित” है, जबकि विरोध करने वाले इसे एकतरफा और विवादित प्रस्तुति बता रहे हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग के बाद सिस्ट की सर्जरी: दीपिका कक्कड़ ने साझा किया दर्द से भरा अनुभव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *