Click Here
Click Here
Click Here

मौसम अलर्ट: 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, अगले 5 दिनों तक यलो अलर्ट, राजधानी रांची में झमाझम बारिश

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज हर दिन तल्ख हो रहा है. मंगलवार को अपराह्न तीन बजे राजधानी रांची में झमाझम बारिश...

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज हर दिन तल्ख हो रहा है. मंगलवार को अपराह्न तीन बजे राजधानी रांची में झमाझम बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों में दुमका, रामगढ़ और रांची में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मध्य प्रदेश से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में 18 मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज: सफेद कोट के पीछे छिपे दलालों का काला सच! मरीजों की सांसों पर कमीशन का सौदा

आगामी दिनों का मौसम अपडेट

• 13 मई: उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के शेष इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है.
• 14 और 15 मई: इन दो दिनों में भी छिटपुट स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.
• 16 मईः राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद समेत उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है. शेष झारखंड में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी.
• 17 और 18 मई: उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में मौसम का असर बना रहेगा, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधी, आतंकी, पुलिस गठजोड़ मामले के पर्दाफाश के लिए एनआइए जांच जरूरीः बाबूलाल

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटों में रामगढ़ ब्लॉक में सर्वाधिक 44.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. डालटनगंज 39.0डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि रांची (नामकुम) में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *