Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह शांति नगर में बंद घर से लाखों की चोरी, डीवीआर तक ले उड़े चोर

Giridih : नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला भंडारीडीह स्थित शांति नगर का है....

Giridih : नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला भंडारीडीह स्थित शांति नगर का है. जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली.
जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना पशुपालन विभाग के पीछे स्थित ग्रामीण बैंक की पीओ ज्योति सिन्हा के घर में हुई. बताया गया कि ज्योति सिन्हा का कुछ महीने पहले देवघर ग्रामीण बैंक में तबादला हो गया था. जिसके बाद से उनका घर अधिकांश समय बंद रहता है.
मंगलवार की रात चोरों ने बंद घर का गेट खोलकर सेंधमारी की. घर में रखे कीमती सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर तक अपने साथ ले गए. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहचान छिपाने के लिए डीवीआर भी साथ ले लिया ताकि फुटेज पुलिस के हाथ न लग सके.
स्थानीय निवासी ऋषि ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने घर का दरवाजा टूटा देखा तो उन्हें चोरी की आशंका हुई. इसके बाद तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. घटना से लोगों में आक्रोश है. दो दिन पहले ही न्यू बरगंडा इलाके में भी चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली थी. उक्त मामले की जांच भी पुलिस कर रही है.

 

ALSO READ : HC ने JSSC से पूछा पहली मेरिट लिस्ट छोड़कर दूसरी लिस्ट के अभ्यर्थियों को कैसे नियुक्ति दे दी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *