Click Here
Click Here
Click Here

जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनी जनता की समस्याएं

Pakur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस में डीसी मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से...

Pakur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस में डीसी मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदन पहुंचे

जन समाधान दिवस में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति. लापता व्यक्ति की खोज हेतु आवश्यक पत्राचार. धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराने. रोजगार उपलब्ध कराने. प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना से संबंधित समस्याएं. ग्राम पोखरिया में कोयला परिवहन से उत्पन्न प्रदूषण. सड़क क्षति. जनसुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.

Also Read: धनबाद में अपराधी, आतंकी, पुलिस गठजोड़ मामले के पर्दाफाश के लिए एनआइए जांच जरूरीः बाबूलाल

निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश

डीसी ने सभी मामलों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

जन समाधान दिवस को बताया प्रभावी माध्यम

उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए. ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें योजनाओं एवं सेवाओं का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *