Click Here
Click Here
Click Here

मिट्टी की दीवार हादसे के बाद पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरा धोबी महासंघ

Palamu: जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़गेरुआ गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से हुई दो लोगों की मौत के बाद अखिल...

Palamu: जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़गेरुआ गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से हुई दो लोगों की मौत के बाद अखिल भारतीय धोबी महासंघ पलामू के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे. मंगलवार को महासंघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा एवं सचिव अजय बैठा ने गटौरी बैठा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहयोग प्रदान किया.

Also Read: ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, 12 लाख केमिस्टों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

8 मई को हुआ था दर्दनाक हादसा

ज्ञात हो कि बीते 8 मई को मिट्टी की दीवार गिरने से गटौरी बैठा के 19 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार तथा एक मजदूर की दीवार के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी.

हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. महासंघ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगा. मौके पर गुड्डू रजक. सुमंत रजक. नितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *