Click Here
Click Here
Click Here

मेडिकल की तैयारी करने वाली युवती के साथ यौन शोषण, अयुमान खान को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मेडिकल की तैयारी करने वाली एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला...

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मेडिकल की तैयारी करने वाली एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अयुमान खान को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया था, जिसके बाद उसका यौन शोषण किया गया. पीड़िता पिछले दो वर्षों से मेडिकल की तैयारी कर रही थी. अयुमान खान की मुलाकात पीड़िता से एक लाइब्रेरी में हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. जब पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी, तो परिजनों की शिकायत पर लोअर बाजार थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई.

ALSO READ: निस्वार्थ सेवा को सलाम : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सदर अस्पताल में सम्मानित हुईं नर्सें

जनवरी में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

मामले को लेकर लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जनवरी माह में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *