Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : युवक ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gumla : घाघरा प्रखंड के घोड़ाटांगर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव ने सरनाटांड़ के पास आम के पेड़ में फांसी लगाकर...

आत्महत्या

Gumla : घाघरा प्रखंड के घोड़ाटांगर गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र उरांव ने सरनाटांड़ के पास आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी सुरेंद्र से बातचीत हुई थी. जिसके बाद वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।.रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि शायद किसी काम से बाहर रुक गया होगा. उसके लिए घर में खाना बनाकर रखा गया था.

आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिजनों को नहीं

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सरनाटांड़ के पास आम के पेड़ में युवक का शव फंदे से लटका देखा. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई. मृतक के पिता ने बताया कि सुरेंद्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है. घटना की सूचना तुरंत घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस की रिपोर्ट : रांची में बढ़ेंगे एसपी रैंक के दो नए पोस्ट, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं अपराध के पदों का होगा सृजन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *