झारखंड निकाय चुनाव: 48 में 27 निकायों के परिणाम घोषित, जानें कहां किसने मारी बाजी और कौन चल रहा आगे

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से शुरू...

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब कई सीटों पर विजेताओं के नाम साफ होने लगे हैं. राज्य के 48 निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था. झारखंड में करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम राज्य की सियासत में एक नई दिशा तय कर रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 1309 टेबलों पर मतों की गिनती जारी है.

जानें कौन बने मेयर और अध्यक्ष?

  • कोडरमा नगर पंचायत साजिद हुसैन लल्लू
  • हुसैनाबाद नगर पंचायत: अजय भारती
  • हरिहरगंज नगर पंचायत: कुमारी शीला चौधरी
  • महागामा नगर पंचायत: प्रबोध सोरेन.
  • गढ़वा नगर परिषद: आशीष कुमार सोनी.
  • चाईबासा नगर परिषद: नितिन प्रकाश
  • चक्रधरपुर नगर परिषद: सन्नी उरांव
  • चास नगर निगम: जमील अख्तर.
  • मिहिजाम नगर परिषद: जयश्री देवी.
  • चिरकुण्डा नगर परिषद: सुनीता देवी.
  • दुमका नगर परिषद: अभिषेक चौरसिया
  • हजारीबाग नगर निगम: अरविंद राणा.
  • छतरपुर नगर पंचायत: अरविंद गुप्ता.
  • खूंटी नगर पंचायत: रानी टूटी.
  • बरहरवा नगर पंचायत: अर्पिता दास.
  • बुंडू नगर पंचायत जितेंद्र उरांव.
  • राजमहल नगर पंचायत: भावना गुप्ता.
  • धनवार नगर पंचायत विनय: कुमार संथालिया.
  • डोमचांच नगर पंचायत: उमेश वर्मा.
  • लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह.
  • साहेबगंज नगर परिषद: रामनाथ पासवान.
  • पाकुड़ नगर परिषद: शबरी पाल.
  • चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन.
  • गोड्डा नगर परिषद: सुशील रमानी
  • लोहरदगा नगर परिषद: अनिल उरांव
  • नगर परिषद गुमला: शकुंतला उरांव
  • जामताड़ा नगर पंचायत: आशा गुप्ता

यह भी पढ़ें: बुंडू नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत, बुंडू पहुंचे जितेंद्र उरांव ‘बड़का’ का ताशा-बाजा के साथ भव्य स्वागत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *