सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Ranchi: राजधानी रांची के BIT इलाके में कल हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई. घटना के...

Ranchi: राजधानी रांची के BIT इलाके में कल हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीण मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

बिहार के शेखपुरा के रहने वाले थे मृतक

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय बबीता देवी और उनकी 11 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिला के रहने वाले थे. फिलहाल परिवार BIT इलाके में किराये के मकान में रह रहा था और राशन की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था.

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और सहायता दी जाए.

Also Read: मौसम अलर्ट: 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, अगले 5 दिनों तक यलो अलर्ट, राजधानी रांची में झमाझम बारिश

मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों को समझाने का प्रयास

सड़क जाम और बढ़ते तनाव की सूचना मिलने के बाद BIT ओपी पुलिस और आसपास के थानों की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तथा सड़क जाम हटाने की कवायद शुरू की.

मुआवजे का दिया गया आश्वासन

मामले को लेकर BIT ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि मृतक परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुआवजे की प्रक्रिया पूरी करने में कुछ दिन का समय लगेगा. प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *