Click Here
Click Here
Click Here

JVM श्यामली में गूंजी कालजयी कविताएं. काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया भाषाई कौशल

Ranchi: साहित्य केवल शब्दों का संचयन नहीं. बल्कि संवेदनाओं का वह महासागर है जो युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व को गढ़ता है. इसी...

Ranchi: साहित्य केवल शब्दों का संचयन नहीं. बल्कि संवेदनाओं का वह महासागर है जो युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व को गढ़ता है. इसी उद्देश्य के साथ जवाहर विद्या मंदिर. श्यामली के दयानंद सभागार में मंगलवार को अंतरसदनीय हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय के नन्हें कवियों ने न केवल अपनी वाकपटुता का प्रदर्शन किया. बल्कि हिंदी साहित्य की समृद्ध विरासत को भी जीवंत कर दिया.

वीर रस की रचनाओं से गूंजा सभागार

सभागार में आयोजित इस स्पर्धा में विद्यार्थियों ने रामधारी सिंह दिनकर. शिवमंगल सिंह सुमन और मैथिलीशरण गुप्त जैसे महान कवियों की रचनाओं को स्वर दिया. कृष्ण की चेतावनी. शक्ति और क्षमा और शिशुपाल वध जैसे प्रसंगों ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया. वहीं शहीदों की दीवाली जैसे शीर्षकों ने माहौल को भावुक कर दिया.

सब जूनियर समूह के विजेता

सब जूनियर समूह. कक्षा 6 से 8. में दयानंद सदन के आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतीक कुमार और अमिताभ कृष्णा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे. जबकि परी नंदिनी और आद्यंशा पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Also Read: 30 मिनट की बारिश ने रांची को किया बेहाल, 60 किमी की रफ्तार से चली हवा, पेड़-मोनोपोल गिरे, पूरा शहर ब्लैकआउट

जूनियर समूह में रिया सिंह रहीं अव्वल

जूनियर समूह. कक्षा 9 से 10. में राजेंद्र सदन की रिया सिंह ने द्रौपदी सम्मान संवाद की मार्मिक प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया और प्रथम पुरस्कार हासिल किया. लावण्या अत्रि और अनमोल सिन्हा द्वितीय रहे. वहीं आराध्या तेजस्वी और तनीषा माधुरी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.

प्राचार्य ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बीएन झा ने विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कविता हृदय की वह पुकार है जो समाज को ऊर्जा प्रदान करती है. उप प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने भी छात्रों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी अपनी जड़ों और राष्ट्रभक्ति से जुड़ते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *