सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे मनोज चौधरी ने जनता को दिया जीत का श्रेय

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज चौधरी ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र...

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज चौधरी ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है. उन्होंने कहा कि सरायकेला की जनता ने विकास और काम के नाम पर वोट दिया है. टॉर्च छाप पर मुहर लगाकर मतदाताओं ने यह साबित कर दिया, कि वे काम करने वाले प्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं.

विकास कार्यों को प्राथमिकता

मनोज चौधरी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सरायकेला की जनता की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और काम का डंका पूरे सरायकेला में बजेगा. उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव मतगणना में ‘धांधली’ का आरोप: आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर सीधा हमला

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *